RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card OUT, Link: राजस्थान सीनियर टीचर एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक, Career Hindi News


RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Link: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपनी SSO ID और एप्लीकेशन नंबर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card OUT, Direct Link: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में सीनियर टीचर बनने की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब बिना समय गंवाए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card Direct Link

12 जुलाई से शुरू हो रही है परीक्षा

आयोग द्वारा तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में किया जाएगा। इस साल यह महा-भर्ती अभियान कुल 10,537 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें करीब 12 लाख अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी।

1 घंटे पहले तक ही प्रवेश

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

ओएमआर शीट के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आयोग ने एक बेहद जरूरी नियम लागू किया है। अब ओएमआर (OMR) शीट में प्रश्नों के चार विकल्पों के अलावा एक 5वां विकल्प भी दिया जाएगा। यदि छात्र किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो उन्हें अनिवार्य रूप से 5वें विकल्प का गोला काला करना होगा। इस नए नियम के लिए आयोग छात्रों को हर पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दे रहा है। ध्यान रहे कि परीक्षा में 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू है।

SSO ID और एप्लीकेशन नंबर से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे “RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026” के सीधे लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।

4. जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर कॉल लेटर के साथ एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अपना ओरिजनल आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है।



Leave a Comment