RPSC Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए राजस्थान में निकली भर्ती, बस एक शर्त, 40 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई – rpsc recruitment 2026 for physiotherapist 20 post 12th pass with diploma can apply check age limit pay level details


नवभारतटाइम्स.कॉम

Rajasthan New Bharti 2026: राजस्थान के चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण सेवाओं के लिए नई भर्ती घोषित की गई है। कैंडिडेट्स इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

rpsc jobs 2026
राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
RPSC Recruitment 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण सेवाओं के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से नई भर्ती का ऐलान किया गया है। फिजियोथेरेपिस्ट के पद भरे जाएंगे। जिसके लिए आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

फिजियोथेरेपिस्ट की ये पोस्ट परमानेंट यानी स्थाई आधार पर फिल की जा रही है। ऐसे में जिन भी अभ्यर्थियों का सपना स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी पद पर काम करने का है, खासकर उनके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा को शामिल किया गया है। इसके अलावा कोई साक्षात्कार आदि नहीं है।

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास की हो। साथ में सरकार द्वारा मान्य संस्थान से फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। उम्मीदवार को देवनागरी भाषा में हिन्दी लिखनी आती हो और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्र: आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी उम्र में 5 से 10 साल की छूट मिलेगी।

RPSC फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती 2026 जरूरी जानकारी

आयोग राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद फिजियोथेरेपिस्ट (NSA)
पदों की संख्या 20
आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 रात 12 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
उम्र 18-40 वर्ष
सैलरी पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 (प्रोबेशनल पीरियड में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वेतन मिलेगा)
भर्ती का नोटिफिकेशन RPSC Physiotherapist Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक

चयन कैसे होगा?

  • लिखित परीक्षा: विषय आधारित लिखित परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पिय प्रकार के पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की आंसर-की के मूल्यांकन में स्केलिंग/मोडरेशन/नॉर्मलाइजेशन को भी आयोग अपना सकता है। लिखित परीक्षा की तारीख और स्थान संबंधित जानकारी आयोग द्वारा ही सूचित की जाएगी। फिल्हाल विज्ञापन में इसकी कोई जानकारी नहीं है।
  • प्रश्नों की संख्या और अवधि: परीक्षा में 150 सवाल कुल 150 अंकों के पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। हर गलत सवाल के लिए निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। यह 1/3 फॉर्मेट में लागू होगी।

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां बताई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको Apply Online के लिंक पर जाकर SSO पोर्टल से लॉगइन करना होगा।
  • अगर आप यहां रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले (One Time Regitration) OTR करना होगा।
  • इस प्रोफाइल में आपको अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग आदि की जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होने के सावधानीपूर्वक लॉगइन करें। अब अपना, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, घर का पता संबंधित जानकारी ध्यान से भरें।
  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरने के बाद आपको संबंधित दस्तावेज जैसे 10वीं 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और अन्य डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाला कॉलम पूरा होने के बाद एप्लिकेशन फीस भरने का विकल्प आएगा। कैटेगिरी के मुताबिक इसकी पेमेंट करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

फॉर्म भरने की फीस कितनी लगेगी?

सामान्य/ पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर के अभ्यर्थियों को ₹600 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग (SC/ST)/पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस/सहरिया आदिम जाति के उम्मीदवारों को ₹400 फीस जमा करनी होगी।