RRB Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में 30 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती


Last Updated:

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी के 30,000 पदों पर बंपर भर्ती निकालने जा रहा है. सितंबर-अक्टूबर 2026 तक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में 30 हजार पदों पर होगी बंपर भर्तीZoom

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा

नई दिल्ली (RRB Group D Recruitment 2026). अगर आप काफी समय से रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे एक बार फिर बड़े पैमाने पर भर्तियां करने की तैयारी में जुट गया है. इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी यानी लेवल-1 के करीब 30 हजार पदों पर बंपर नौकरियां निकालने जा रहा है. देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन से खाली पड़े पदों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.

उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे में नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन इसी साल सितंबर या अक्टूबर में जारी कर दिया जाएगा. सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन आने के बाद दिसंबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. जो युवा 10वीं पास हैं या जिनके पास आईटीआई (ITI) की डिग्री/डिप्लोमा है, उनके लिए भारतीय रेलवे में करियर बनाने का यह बेहद शानदार और बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

खाली पदों का हिसाब लगाने में जुटा रेलवे

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स से खाली पड़े पदों का पूरा ब्योरा मांगा है. बोर्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 दिसंबर 2027 तक खाली होने वाले संभावित पदों का डेटा तैयार रखें. इसके लिए रेलवे के खास ऑनलाइन सिस्टम (HRMS) का इस्तेमाल किया जा रहा है. मंडल स्तर पर 14 अगस्त तक खाली सीटों की जानकारी फीड की जाएगी, जिसके बाद जोनल हेडक्वॉर्टर 10 से 20 अगस्त के बीच इन आंकड़ों को फाइनल मंजूरी देंगे. डेटा साफ होते ही नौकरियों का ऐड जारी कर दिया जाएगा.

किन-किन पदों पर मिल सकती है नौकरी?

रेलवे में ग्रुप डी या लेवल-1 के तहत कई तरह के जरूरी टेक्निकल और मेंटेनेंस से जुड़े काम आते हैं. उम्मीद है कि इस नई भर्ती में ट्रैक मेंटेनर (ग्रेट-IV), पॉइंट्समैन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट पी-वे और असिस्टेंट ट्रैक मशीन जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. किस पद पर कितनी सीटें होंगी, इसका सही और सटीक आंकड़ा ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

रेलवे में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न क्या होगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड में चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और मल्टी-स्टेज होती है:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. ध्यान रहे कि इसमें 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.. यानी गलत जवाब पर नंबर कटेंगे.
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें दौड़ और वजन उठाने जैसे टास्क दिए जाते हैं.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाते हैं और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है.

फर्जीवाड़े से बचें, अब एक ही वेबसाइट पर मिलेगी हर जानकारी

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिचौलियों और फर्जी जॉब रैकेट से बचाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. अब आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों को एक कॉमन सेंट्रल वेबसाइट से जोड़ दिया गया है.. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी के झांसे या अफवाह में न आएं और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिस पर ही भरोसा करें.

याद रखें कि पिछली भर्तियों में लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इसलिए इस बार भी मुकाबला सख्त रहने वाला है. अगर आप भी रेलवे में जगह बनाना चाहते हैं तो अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें





Leave a Comment