RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने दसवीं पास और स्नातक करने वाले युवाओं के लिए 6557 पदों पर भर्ती के लिए Railway Technician Vacancy 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आरआरबी में टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड- III के पदों पर आवेदन आज यानी 30 जून से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  1. टेक्नीशियन ग्रेड-I के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड- III के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  2. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदावरों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  3. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए जरूरी डेट

रजिस्ट्रेशन शुरू: 30 जून, 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई, 2026
फीस जमा करने की अंतिम: 31 जुलाई, 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 01 अगस्त से 10 अगस्त, 2026

एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, कंप्यूटर और गणित विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्नीशियन ग्रेड-I के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 रुपये और टेक्नीशियन ग्रेड- III के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

पद संबंधित विस्तृत विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6557 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए कुल 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड- III के लिए कुल 6234 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: SSC SSA Recruitment 2026: एसएससी एसएसए के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आयोन प्रोसेस

 

 



Leave a Comment