RRB Technician Recruitment 2026: 6557 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई, जल्द करें आवेदन


RRB Technician Recruitment 2026 के आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी हैं।आपको बता दें कि रेलवे ने तकनीशियन के 6557 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है l  ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें, ताकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से कोई दिक्कत न आए।

RRB Technician Recruitment 2026: जरूरी तारीखें

RRB Technician Recruitment 2026 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया  है। छात्र इन जरूरी तिथियों का ध्यान रखें ताकि कोई भी डेडलाइन न छूटे:

आवेदन से जुडी गतिविधियाँ 

तिथियाँ 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

30 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 

29 जुलाई 2026 

फीस जमा करने की अंतिम तिथि 

29 जुलाई 2026 

परीक्षा की तारीख 

जल्द ही घोषित की जाएगी  

RRB Technician Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिस यहाँ देखें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन (Technician) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें इस ऑफिशियल नोटिस में विस्तार से देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

RRB Technician Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिस 

RRB Technician Recruitment 2026: पद और योग्यता की पूरी जानकारी 

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 6557 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग पदों जैसे Technician Gr-I Signal और Gr-III के हिसाब से तय की गई हैl जो कुछ इस प्रकार हैं : 

  • तकनीशियन ग्रेड-III: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। या फिर 12वीं क्लास में Physics, Chemistry, Maths – PCM से पास होना जरूरी है।

  • तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): इसके लिए आपके पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, B.E./B.Tech या B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती के लिए उम्र सीमा

RRB Technician Recruitment 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए रेलवे ने एक निश्चित आयु सीमा तय की है। आपकी उम्र की गिनती 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार उम्र सीमा नीचे दी गई है:

  • कम से कम उम्र : 18 वर्ष (यह सभी पदों के लिए अनिवार्य है)

  • अधिकतम उम्र – तकनीशियन ग्रेड-III के लिए 30 वर्ष

  • अधिकतम उम्र – तकनीशियन ग्रेड-I के लिए 33 वर्ष

नोट : सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों जैसे OBC, SC, ST और अन्य श्रेणियों के छात्रों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। 

RRB Technician Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें ? 

रेलवे तकनीशियन का फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसमें आपको सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी जानकारी भरकर फीस जमा करनी होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। नीचे दिए जा रहे आसान स्टेप्स से आप फॉर्म भर सकते हैं 

 

सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।

वहाँ CEN 02/2026 वाले लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।

अपनी सही जानकारी भरें और अपनी फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।

अपनी केटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें।

फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

RRB Technician Recruitment 2026 में आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

RRB Technician Recruitment 2026 के लिए जो भी छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है, इसलिए बिना देरी किए तुरंत अपना आवेदन पूरा करें। 

RRB Technician Apply Online 2026 – Direct Link

RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन शुल्क यहां जानें 

RRB Technician Recruitment 2026 के फॉर्म को पूरा करने के लिए छात्रों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस देनी होगी। यह फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैंl नीचे दी जा रही सारणी से आप आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी ले सकते हैं l 

 

श्रेणी 

आवेदन फीस 

General, OBC, EWS उम्मीदवार 

500 रुपये 

SC, ST, PH उम्मीदवार 

250 रुपये 

सभी कैटेगरी की महिला छात्र 

250 रुपये 

RRB Technician Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया क्या होगी

रेलवे में तकनीशियन बनने के लिए छात्रों को तीन मुख्य चरणों को पार करना होगा। इन सभी चरणों में पास होना अनिवार्य है:

  1. CBT परीक्षा: सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी।

  2. दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा पास करने वालों के Document Verification किए जाएंगे।

  3. मेडिकल जांच: सबसे आखिर में छात्रों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

 





Leave a Comment