Rrvunl Vacancy 2026:राजस्थान में निकलीं जेई, असिस्टेंट के 2 हजार से ज्यादा नौकरियां; पांच अगस्त से करें आवेदन – Rrvunl Recruitment 2026: Over 2,000 Vacancies For Je And Assistant Posts, Apply From August 5


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Fri, 31 Jul 2026 12:42 PM IST

RRVUNL Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर 2005 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


RRVUNL Recruitment 2026: Over 2,000 Vacancies for JE and Assistant Posts, Apply from August 5

RVUNL Recruitment 2025
– फोटो : freepik



विस्तार

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर और जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2005 रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है।


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

 





































































पद का नाम RVUN RVPN JVVN AVVN JdVVN कुल
JEN-I (इलेक्ट्रिकल) 109 162 189 144 123 727
JEN-I (मैकेनिकल) 110 0 0 0 0 110
JEN-I (सिविल) 32 0 0 0 12 44
जूनियर अकाउंटेंट 28 116 48 0 0 192
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II 41 288 201 135 100 765
कुल 308 593 393 448 263 2005



Leave a Comment