Rtrmh Recruitment 2026:दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, कल होगा वॉक-इन इंटरव्यू – Rtrmh Recruitment 2026: Walk-in Interview For 27 Senior Resident Posts In Delhi, Check Eligibility & Salary


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST

RTRMH Recruitment 2026: दिल्ली के राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती निकली है। चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा, जो 7 अगस्त को आयोजित होगा। पात्र उम्मीदवार तय समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

 


RTRMH Recruitment 2026: Walk-in Interview for 27 Senior Resident Posts in Delhi, Check Eligibility & Salary

RTRMH Senior Resident Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated



विस्तार

RTRMH Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (RTRMH) ने सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।




Leave a Comment