Saff Women’s Championship 2026:भारत ने छठी बार जीता खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराया – Saff Womens Championships India Beat Bangladesh 3-1 In Final


SAFF Womens Championships India beat Bangladesh 3-1 in final

भारत ने बांग्लादेश को हराया
– फोटो : @IndianFootball

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती। सात वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत ने एक बार फिर दक्षिण एशिया की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत की ओर से प्यारी जाक्सा (42वां मिनट), सैनफिदा नोंगरुम (46वां मिनट) और लिंडा कोम सेर्टो (82वां मिनट) ने गोल किए। वहीं, बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल रितु पोरना चकमा ने दागा।



Leave a Comment