Saket Building Collapse News:दिल्ली में गिरी बहुमंजिला इमारत, एक की मौत, रेस्क्यू के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर – Saket Building Collapse News: Live Updates, South Delhi, Multi-storey Building Mishap Casualties Rescue


12:17 AM, 31-May-2026

मौके पर पहुंची स्थानीय विधायक शिखा राय

हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय ने बताया कि अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितने लोग मलबे के नीचे दबे हैं, लेकिन मेस (कैंटीन) में शाम के टाइम भारी संख्या में बच्चे खाना खाने आते हैं, उनके दबे होने की बड़ी आशंका है। 

ये भी पढ़ें: Saket Building Collapse: 100 लोगों के दबे होने की आशंका, हादसे के वक्त कैंटीन में खाना खा रहे थे छात्र

 

12:13 AM, 31-May-2026

कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों का दावा है कि डबल शिफ्ट में लेंटर चढ़ाने का काम चल रहा था, जितने लेबर, मिस्त्री काम कर रहे थे, सब दबे हैं। राहत बचाव का कार्य अभी जा रही है। एक एक कर एम्बुलेंस पीड़ितों ओ अस्पताल लेकर जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा: साकेत में ढही इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; नौ का रेस्क्यू 

12:08 AM, 31-May-2026

Saket Building Collapse News: दिल्ली में गिरी बहुमंजिला इमारत, एक की मौत, रेस्क्यू के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर

दक्षिण दिल्ली के साकेत में शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई गई। कई लोग घायल हैं और कई के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। रेस्क्यू जारी है। 




Leave a Comment