Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!



<p>पंजाब के नवांशहर से सामने आई रिश्तों के कत्ल और गुप्त आशिकी की एक ऐसी डरावनी दास्तान, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है! मम्मी के सीक्रेट अफेयर का भेद खुला, तो आशिक ने 16 साल की मासूम बेटी को दी खौफनाक मौत! यह रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी पंजाब के नवांशहर की है, जहाँ 45 साल की उषा रानी अपने ही पड़ोस में रहने वाले 23 साल के जवान लड़के गुरविंदर उर्फ गोपी से गुप्त इश्क लड़ा रही थी। घर के लोगों के बाहर जाते ही बंद कमरे में आशिकी का यह खेल महीनों तक चलता रहा। लेकिन एक रोज उषा की 16 साल की बेटी अनीता ने अपनी मां को प्रेमी के साथ रंगे हाथों देख लिया। इस भेद के खुलने के बाद बदनामी के डर से मां ने अपने सीक्रेट आशिक से दूरी बनानी शुरू कर दी, जो गुरविंदर को बर्दाश्त नहीं हुआ। प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रही अनीता को रास्ते से हटाने के लिए गुरविंदर ने एक बेहद खौफनाक प्लान बनाया। 29 मई को जब अनीता घर में अकेली थी, तब गुरविंदर ने चुपके से दाखिल होकर चाकू से उसका गला रेत दिया। कत्ल के बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अनीता की लाश को एक बड़े सूटकेस में बंद किया, उसे अपनी बाइक पर लादा और एक सुनसान इलाके में ले जाकर सूटकेस समेत जिंदा जला दिया।</p>


Leave a Comment