Saturday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाया दम, ‘वेलकम टू द जंगल’ का खेल खत्म, जानें- कलेक्शन


Saturday Box Office Collection: शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से कब्जा रहा. इस फिल्म ने शनिवार को शुक्रवार से भी ज्यादा कमाई की. दूसरी ओर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ भी शानदार कमाई करती हुई नजर आई. हालांकि ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फ़िल्में शनिवार को कमाल नहीं कर सकीं. आइए जानते हैं कि आखिर शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

‘द ओडिसी’ ने की बमफाड़ कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक़ दूसरे दिन इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी दो दिनों में भारत में कुल कमाई 39.40 करोड़ रुपये हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: 3100 करोड़ी ‘धुरंधर’ के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत

‘धमाल 4’ ने भी दिखाया दम

अजय देवगन की 10 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म धमाल 4, द ओडिसी के तूफान के बीच भी शानदार कमाई कर रही है. शनिवार को इसने अपने 9वें दिन अच्छा बिजनेस किया है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक धमाल 4 ने शनिवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की है और 9 दिनों में इसका टोटल कलेक्शन 111.50 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘वेलकम टू द जंगल’ 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई शुक्रवार को लाखों में रही थी. जबकि शनिवार को भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक शनिवार को अपने 23वें दिन इस मूवी ने सिर्फ 0.33 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 132.38 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

‘अल्फा’ की भी हालत खराब

वेलकम टू द जंगल की तरह ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खराब है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड की माने तो अल्फा ने शनिवार को अपनी रिलीज के 16वें दिन 0.43 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.08 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें: इवेंट में ब्लैक गाउन में दिवा लगीं माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे भी लगीं अप्सरा, लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं बॉबी देओल की पत्नी

‘लेनिन’ का क्या है हाल?

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ भी है. 10 जुलाई को रिलीज हुई लेनिन की शनिवार को कमाई 2.27 करोड़ रुपये दर्ज की गई. इसका अब टोटल कलेक्शन 40.57 करोड़ रुपये हो चुका है. 



Leave a Comment