SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें


Trusted Source Image

एसबीआई ने इस स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत 1,538 वैकेंसी की घोषणा की है। ये वैकेंसी खास तौर पर एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी की बैकलॉग पोस्ट के लिए हैं।

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क कैडर में बैकलॉग वैकेंसी भरने के लिए एक स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 1,538 जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और जिनकी उम्र 20 से 28 साल के बीच है, वे इन बैकलॉग रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) शामिल होंगे।

SBI Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी

शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, विकलांग पूर्व सैनिक

शून्य (कोई शुल्क नहीं)

अन्य पिछड़ा वर्ग

750 रुपये

SBI Clerk Recruitment 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह टेस्ट 1 घंटे का होगा और इसमें नीचे दिए गए 3 सेक्शन होंगे-

परीक्षा का नाम

परीक्षा का माध्यम

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक

अवधि

अंग्रेजी भाषा

अंग्रेजी

30

30

20 मिनट

संख्यात्मक योग्यता

35

35

20 मिनट

तर्कशक्ति क्षमता

35

35

20 मिनट

कुल

100

100

1 घंटा

Also read JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड जानें

SBI Clerk Recruitment 2026: मेंस परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम परीक्षा का माध्यम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
मात्रात्मक रुझान (गणित) 50 50 45 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता एवं कंप्यूटर ज्ञान 50 60 45 मिनट
कुल 190 200 2 घंटे 40 मिनट



Leave a Comment