SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100+ नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू – sbi clerk recruitment 2026 notification out for 9124 post junior associate bank new govt jobs graduate any can apply


SBI Clerk Bharti 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स) की 9 हजार से अधिक वैकेंसी निकाली हैं। कोई भी ग्रेजुएट फॉर्म भर सकता है। एप्लिकेशन विंडो भी खुल चुकी है।

sbi clerk jobs 2026 apply
एसबीआई क्लर्क वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
SBI Clerk Junior Associate Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाल दी हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के आने का इंतजार कर रहे थे, अब वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 11 अगस्त से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर एसबीआई इस नई भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के 9124 पदों पर रिक्रूटमेंट कर रहा है। स्टेट वाइज सहसे ज्यादा पद महाराष्ट्र और भुवनेश्वर सर्किल में हैं।

एसबीआई क्लर्क कौन बन सकता है?

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया हो।
  • इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेना चाहिए।
  • जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
  • अभ्यर्थी की उम्र 20 साल से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसे जन्मतिथि के मुताबिक भी बैंक ने बताया है। आवेदन का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।

SBI कलर्क स्टेटवाइज वैकेंसी 2026

क्लर्क भर्ती में सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में हैं। अन्य राज्यों की वैकेंसी भी यहां दी गई हैं।

राज्य रेगुलर वैकेंसी बैकलॉग वैकेंसी
गुजरात 330 305
कर्नाटक 760 39
मध्य प्रदेश 113 159
छत्तीसगढ़ 287 64
ओडिशा 1100 18
जम्मू कश्मीर 84 05
हिमाचल प्रदेश 09 16
लद्दाख 07 07
तमिलनाडु 1410 106
तेलंगाना 260 0
राजस्थान 350 75
पश्चिम बंगाल 555 149
अंडमान और निकोबार 15 10
सिक्किम 60 07
उत्तर प्रदेश 250 30
महाराष्ट्र 1718 281
गोवा 62 01
अरुणाचल प्रदेश 55 17
असम 110 97
मणिपुर 14 09
मेघालय 24 20
मिजोरम 32 06
नागालैंड 27 15
त्रिपुरा 48 07
कुल (9124) 7680 1444

एसबीआई क्लर्क की सैलरी

एसबीआई क्लर्क के पद चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹24050-₹64480/- तक मंथली सैलरी मिलेगी। स्टार्टिंग बेसिक पे ₹26730/- प्रति माह होगी। वहीं मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000/- प्रति माह होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
SBI Clerk Vacancy 2026 Notification PDF

SBI क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस

  • एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स सेलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण हैं- प्रीलिम्स, मेंस और लोकल लैंग्वेज टेस्ट।
  • प्रीलिम्स में कौन से सब्जेक्ट आएंगे: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 100 नंबर का आएगा। इसमें 3 सेक्शन होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
  • 200 नंबर का होगा मेंस: एसबीआई प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी मेंस में बैठ सकेंगे। यह 200 नंबर का होगा। जिसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शनल टाइमिंग सबकी अलग-अलग होगी।
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं और 12वीं में राज्य में लागू होने वाली स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का पेपर सितंबर 2026 में होना है। वहीं मेंस परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होनी शेड्यूल की गई है। आवेदन के बाद आप अभी से इसकी तैयारी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एसबीआई क्लर्क वैकेंसी में उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।

और पढ़ें