Simdega News: जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तय की गई रूपरेखा, Simdega Hindi News


Follow us on Google News
share

Simdega News: कुरडेग में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई। बैठक में सदस्यों ने वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय लेखा जोखा पारित किया। बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने और प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की गई।

Simdega News: जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तय की गई रूपरेखा

Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा रविवार को कुरडेग स्थित सुशील श्रीवास्तव के फार्म हाउस में एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजय पुरी के अध्यक्षता में एजीएम का आयोजन किया गया। मौके पर जिले में क्रिकेट को एक नया आयाम देने के लिए विस्तृत खाका तैयार किया गया।

बैठक की शुरुआत

एजीएम की शुरुआत मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, सुशील श्रीवास्तव और एसोसिएशन के पदधारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सचिव तौकीर उस्मानी ने वार्षिक रिपोर्ट सभी के सामने रखा। जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया। वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड वित्तीय लेखा जोखा पेश किया गया। जिसे सदस्यों द्वारा पारित किया गया।

क्रिकेट की वर्तमान स्थिति

बैठक के दौरान कमिटी के सचिव तौकीर उस्मानी ने जिले में क्रिकेट की वर्तमान स्थित और जिले से खेल रहे खिलाड़ियों की जानकारी साझा की गई। साथ हीं एजीएम में निर्णय लिया गया है कि जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जिले के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलवाना है। जिससे सिमडेगा से अधिक से अधिक खिलाड़ी को आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि सिमडेगा के कोनमेंजरा में क्रिकेट स्टेडियम के लिए एक जमीन चयनित की गई है। जिसे हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्रिकेट से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम से पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फूल देकर किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों को आयोजक सुशील श्रीवास्तव ने पौधे देकर सम्मानित किया।

पी1- कुरडेग में रविवार को कार्यक्रम को संबोधित करते नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा

FAQs

बैठक में किस मुख्य अतिथि ने भाग लिया?

मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने भाग लिया।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की AGM कब आयोजित की गई?+

बैठक में कोषाध्यक्ष ने किस वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा पेश किया?+



Leave a Comment