Singapore Open:पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में जीत से की शुरुआत, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी – Indian Shuttler Pv Sindhu Advanced To The Second Round Satwik-chirag Too Win At Singapore Open Match Results
{“_id”:”6a15ac3c5600470c6d038453″,”slug”:”indian-shuttler-pv-sindhu-advanced-to-the-second-round-satwik-chirag-too-win-at-singapore-open-match-results-2026-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Singapore Open: पीवी सिंधू ने सिंगापुर ओपन में जीत से की शुरुआत, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी”,”category”:{“title”:”Badminton”,”title_hn”:”बैडमिंटन”,”slug”:”badminton”}}
पीवी सिंधू – फोटो : IANS
विस्तार
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन में महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं। 30 साल की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने इस सुपर 750 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में दुनिया की छठे नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-17, 21-18 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का अगला मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा।