Actress Who Played Sita Role: टीवी पर माता सीता का किरदार कई एक्ट्रेसेस ने निभाया है. रामानंद सागर की रामायण में सीता बनकर दीपिका चिखलिया को घर-घर पहचान मिली. लेकिन कुछ और एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने माता सीता का रोल प्ले किया. मगर उनके किरदार को इतनी पहचान नहीं मिल पाई. इन एक्ट्रेसेस में स्मृति ईरानी, देबिना बनर्जी, मदिराक्षी मुंडले, शिव्या पठानिया और प्राची बंसल जैसे नाम शामिल हैं.