Spsc Vlw Vacancy 2026:कृषि और बागवानी विभाग में 69 पदों पर निकली भर्ती, कृषि में हैं स्नातक? अभी करें आवेदन – Spsc Vlw Recruitment 2026: Apply For 69 Village Level Worker Posts In Agriculture Department


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Thu, 09 Jul 2026 05:56 PM IST

SPSC VLW Recruitment 2026: सिक्किम लोक सेवा आयोग ने कृषि एवं बागवानी विभाग में 69 ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कृषि या बागवानी में स्नातक डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


SPSC VLW Recruitment 2026: Apply for 69 Village Level Worker Posts in Agriculture Department

SPSC VLW Vacancy 2026
– फोटो : AI



विस्तार

SPSC VLW Vacancy 2026: सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) ने ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता (VLW) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 69 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सिक्किम सरकार के कृषि एवं बागवानी विभाग में की जाएगी। यह भर्ती सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है और पद वेतन स्तर-9 के अंतर्गत हैं।


क्या है आवेदन के लिए योग्यता?


  • उम्मीदवार के पास कृषि (Agriculture) या बागवानी (Horticulture) में BSc डिग्री होनी चाहिए।

  • डिग्री ICAR से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

  • जिन उम्मीदवारों के पास कृषि या बागवानी में MSc डिग्री है, उनके पास भी संबंधित विषय में BSc डिग्री होना जरूरी है।

  • आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज पूरे होने चाहिए।

  • फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

  • उम्मीदवार को सिक्किम की किसी एक राज्य भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।

  • सिक्किम के स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं की जानकारी होना आवश्यक है।

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।



Leave a Comment