SSC भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह बेनकाब, प्रोक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग के जरिए सॉल्वर कर रहे थे पेपर हल


Last Updated:


लखनऊ में एसटीएफ ने एसएससी ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा किया है. ग्रेटर नोएडा के बालाजी डिजिटल सेंटर के मालिक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी प्रोक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन के जरिए सॉल्वर से ऑनलाइन पेपर हल करवा रहे थे. गिरोह एक अभ्यर्थी से करीब 4 लाख रुपये वसूलता था. एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये भी बरामद किए हैं.

SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक चीटिंग गैंग का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तारZoom

Cheating in Exams:

लखनऊ: एसएससी की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) तथा असम राइफल में राइफलमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी सामने आई है.

7 से ज्यादा गिरफ्तार

एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल सेंटर के मालिक प्रदीप चौहान समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार, संदीप भाटी, निशांत राघव, अमित राणा, शाकिर मलिक और विवेक कुमार शामिल हैं.

कैसे करते थे धांधली

बताया गया है कि एसएससी की इस परीक्षा का आयोजन Eduquity कंपनी द्वारा बालाजी डिजिटल सेंटर पर कराया जा रहा था. आरोपी कंपनी के सर्वर को बाईपास कर प्रोक्सी सर्वर के जरिए स्क्रीन शेयरिंग व्यूअर एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सॉल्वर से पेपर हल करवा रहे थे.

गिरफ्तार आरोपी अरुण ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर प्रोक्सी सर्वर लगाने का काम करता था. वहीं विवेक और शाकिर अभ्यर्थी हैं, जिन्हें दलाल संदीप भाटी अपने साथ लेकर आया था.

50 लाख रुपए बरामद

निशांत राघव और अमित राणा भी अभ्यर्थियों को लाने का काम करते थे. एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद किए हैं. गिरोह एक अभ्यर्थी से करीब 4 लाख रुपये वसूलता था.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Leave a Comment