SSC भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, STF ने अलवर से दबोचा मास्टरमाइंड ‘लोकेश’


SSC भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड

SSC भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड (Etv Bharat)

नई दिल्ली/नोएडा: SSC की ऑनलाइन परीक्षा में सेंध लगाने वाले गैंग के खिलाफ यूपी स्पेशल टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता आज शुक्रवार को मिली है. STF की नोएडा फील्ड इकाई ने राजस्थान के अलवर से गैंग के वांछित सदस्य लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है.

यह वही लोकेश है, जो हैकर्स और परीक्षा केंद्रों के मालिकों को ‘विशेष रूप से मॉडिफाइड TFT स्क्रीन’ बनाकर सप्लाई करता था, ताकि परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा सॉल्वर पूरा पेपर हल कर सके! लोकेश के पास से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, रैसबैरी-पाई (Raspberry Pi) चिप्स और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं. यह गैंग परीक्षा केंद्र पर लगे जैमर्स को चकमा देकर लाइव स्क्रीन बाहर स्ट्रीम करता था, जिससे बाहर बैठा सॉल्वर पेपर हल कर देता था.

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी राज कुमार मिश्रा से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया 22 मई 2026 को STF की नोएडा टीम ने ग्रेटर नोएडा स्थित ‘बालाजी डिजिटल ज़ोन’ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर 7 अभियुक्तों को ₹50 लाख नकद और प्रॉक्सी सर्वर के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद 16 जुलाई को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में अलवर निवासी लोकेश का नाम सामने आया, जो इस गैंग को मॉडिफाइड स्क्रीन की सप्लाई कर रहा था.

आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर थाना नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है. ऑनलाइन परीक्षाओं में टेक-हैकिंग का यह मामला कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैमर को भी चकमा देने के लिए इतना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. लोकेश UP, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ये हैकिंग डिवाइस सप्लाई कर रहा था.

ये भी पढ़ें:



Leave a Comment