जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (SSC CGL 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 12256 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 जून एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 21 मई 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 22 जून 2026 |
| एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 23 जून 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की डेट्स | 29 जून से 1 जुलाई 2026 |
| टियर- 1 एग्जाम का संभावित महीना | अगस्त/ सितंबर 2026 |
| टियर- 2 एग्जाम का संभावित महीना | दिसंबर 2026 |
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Apply बटन पर क्लिक करने के बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भर लें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
पद के अनुसार पात्रता कर लें चेक
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में ज्यादातर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ पोस्ट के लिए पद के अनुसार पात्रता निर्धारित है।
- जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 12th क्लास तक मैथमैटिक्स विषय का अध्ययन किया हो। या उम्मीदवार ने बैचलर डिग्री प्राप्त की हो और स्नातक स्तर पर स्टैटिक्स विषय का अध्ययन किया हो।
- स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड II पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने स्टैटिक्स विषय के साथ ग्रेजुएशन किया हो।
- इसके अलावा अन्य सभी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी विषय किया हो। इसके साथ जो अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएशन पूरा कर लेंगे वे भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
यह भी पढ़ें- EDCIL Recruitment 2026: एडसिल में विभिन्न पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा यहां से करें अप्लाई