SSC CGL 2026 Bharti | 12256 Group B-C Posts Application Started


प्रयागराज2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL परीक्षा-2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और ट्रिब्यूनलों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 12,256 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदक अब आयोग के नए पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून रात 11:00 बजे निर्धारित की गई है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आख़िरी तारीख 23 जून है। यदि किसी आवेदन में त्रुटि हो तो करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

आवेदन शुल्क सामान्य व OBC उम्मीदवारों के लिए 100 रूपया रखा गया है, जबकि महिला, SC, ST, दिव्यांग एवं पूर्व सैनिकों को शुल्क से पूरी छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर-आधारित (CBT) होगी और परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

टियर-1 परीक्षा अगस्त-सितंबर में आयोजित होगी जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी; यदि परीक्षा कई पालियों में कराई जाती है तो अंक नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निश्चित किए जाएंगे। टियर-2 केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जो टियर-1 में सफल होंगे; इसका आयोजन दिसंबर में होगा।

शैक्षणिक पात्रता के अनुसार सामान्य पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) पद के लिए 12वीं में गणित में न्यूनतम 60% अंक या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय अनिवार्य माना गया है। उम्मीदवार सभी निर्देशों के लिए आधिकारिक अधिसूचना और SSC पोर्टल देख लें।



Leave a Comment