जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन SSC CGL 2026 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 29 जून से लेकर 01 जुलाई, 2026 के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।
- सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लें।
- इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जैसे हस्ताक्षर और फोटो आदि को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आवेदन करने के जरूरी योग्यता
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27 व 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।