कब तक देख सकेंगे मार्क्स?
एसएससी के नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 दोपहर 12:00 बजे से 23 अगस्त 2026 शाम 6:00 बजे तक अपने फाइनल मार्क्स और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
पहले जारी हो चुका है फाइनल रिजल्ट
आयोग ने बताया कि दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट 20 अक्तूबर 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद संशोधित परिणाम 26 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। अब उम्मीदवारों के फाइनल अंक और स्टेटस उपलब्ध करा दिए गए हैं।
पांच प्वाइंट्स में मुख्य बातें
- एसएससी ने सीपीओ 2024 के फाइनल मार्क्स और स्टेटस जारी किए।
- योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं।
- मार्क्स 24 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड जरूरी है।
- समय सीमा खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगा।