SSC GD Constable Recruitment Exam 2026 Dates Announced


प्रयागराज3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती 2026 के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियां घोषित कर दी हैं। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 27 अप्रैल से मई अंत तक आयोजित होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अपनी सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में नई व्यवस्था शुरू की है, जिसमें उम्मीदवार परीक्षा सप्ताह की वरीयता चुन सकेंगे। परीक्षा चार चरणों (विंडो) में होगी- पहला सप्ताह (27 अप्रैल से 2 मई), दूसरा (4 से 9 मई), तीसरा (18 से 23 मई) और चौथा (25 से 30 मई)। अभ्यर्थियों को इन सभी सप्ताहों के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित करना होगा।

यह विकल्प शनिवार दोपहर 3 बजे से आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है और 15 अप्रैल शाम 5 बजे तक भरा जा सकेगा। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स से प्रवेश भरना होगा। इस भर्ती में 25,487 पदों के लिए देशभर से 48,83,309 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग का यह कदम अभ्यर्थियों की यात्रा और तैयारी की सुगमता बढ़ाएगा।

उम्मीदवार जल्द से जल्द विकल्प भरें, क्योंकि समय सीमित है। अधिक जानकारी के लिए ssc.gov.in देखें।



Leave a Comment