एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद 15 मई को एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी गई थी जिस पर 20 मई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगा जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही एसएससी की ओर से कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
मेरिट लिस्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- एसएससी की ओर से रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जायेगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। परिणाम चेक करने के लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
फिजिकल के लिए निर्धारित योग्यता
पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
पीएसटी में चयनित होने के लिए मेल अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को लंबाई एवं सीने की माप में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक BSF के 616 पदों, CISF के 14595 पदों, CRPF के 5490 पदों, SSB के 1764 पदों, ITBP के 1293 पदों, AR के 1706 पदों और SSF के 23 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।