SSC GD Exam 2026 : एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा तिथि बदली, 28 मई को नहीं होगा एग्जाम


Last Updated:

SSC GD Exam 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 परीक्षा की तारीख बदल दी है. आयोग ने यह बदलाव केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश की तारीख में संशोधन किए जाने के बाद किया है.

एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा तिथि बदली, 28 मई को नहीं होगा एग्जाम Zoom

SSC GD Exam 2026: बकरीद की वजह से परीक्षा तिथि बदली है.

SSC GD Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में बड़ा बदलाव किया है. आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अब कांस्टेबल (GD) इन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2026 का आयोजन 28 मई 2026 की जगह 27 मई 2026 को किया जाएगा. आयोग ने यह बदलाव केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश की तारीख में संशोधन किए जाने के बाद किया है. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई है.

एसएससी मुख्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) की ओर से बकरीद की छुट्टी की नई तारीख घोषित किए जाने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा. पहले परीक्षा 28 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित अवकाश तिथि के चलते परीक्षा उसी दिन पड़ रही थी. उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयोग ने परीक्षा एक दिन पहले कराने का निर्णय लिया है.

अब 27 मई को होगी परीक्षा 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पुराने शेड्यूल को नजरअंदाज कर नई तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें. परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारियां एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड 

एसएससी ने एडमिट कार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. आयोग के अनुसार परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या दिशा-निर्देश की जानकारी समय पर मिल सके.

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा देशभर में आयोजित होने वाली बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है. इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एसएसएफ और असम राइफल्स में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं. ऐसे में परीक्षा तिथि में हुए इस बदलाव को लेकर उम्मीदवारों में काफी चर्चा है. आयोग ने कहा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और परीक्षा निर्धारित नई तिथि पर ही आयोजित होगी.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Leave a Comment