उम्मीदवारों का सिलेक्शन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के लिए वैकेंसी की फाइनल जानकारी जारी कर दी है। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कुल 1,731 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इस संबंध अधिसूचना जारी की है, इसमें एसएससी जेई वैकेंसी की श्रेणीवार डिटेल्स दी गई है।
उम्मीदवारों का सिलेक्शन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसएससी जेई 2025 भर्ती में सबसे आधिक पद बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (बीआरओ) में हैं।
SSC JE Final Vacancy 2025: एसएससी जेई रिजल्ट जल्द होगा जारी
एसएससी जेई के सीपीडबल्यूडी मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) और दूसरे विभागों में भी सैकड़ों पदों की घोषणा की गई है। आयोग द्वारा एसएससी जेई 2025 का पेपर-1 एग्जाम दिसंबर 2025 में आयोजित किया गया।
अब, वैकेंसी की फाइनल जानकारी जारी होने के बाद, पेपर-2 के रिजल्ट प्रोसेस में तेजी आएगी। एसएससी जेई 2025 भर्ती प्रक्रिया केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘बी’ (नॉन-गजेटेड) पदों के लिए है।
Also readSSC CGL Online Form 2026 Re Open: एसएससी सीजीएल आवेदन जमा करने की विंडो पुनः खुली, अंतिम तिथि 25 जून
SSC JE Final Vacancy 2025: एसएससी जेई श्रेणीवार रिक्ति विवरण
एसएससी जेई 2025 भर्ती के लिए श्रेणीवार रिक्ति विवरण नीचे तालिका में दिया गया है-
| श्रेणी | पद |
|---|---|
|
सामान्य |
780 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
432 |
|
अनुसूचित जाति |
270 |
|
अनुसूचित जनजाति |
122 |
|
ईडब्ल्यूएस |
127 |
|
कुल |
1,731 |
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले ‘ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस’ भरने का मौका दिया। तय समय सीमा के भीतर विकल्प जमा न करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।