एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार 04 से 19 फरवरी 2026 के बीच लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
कब जारी होगा परिणाम
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SSC MTS Result 2026 इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
एसएससी की ओर से SSC MTS 2026 Result जल्द ही जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SSC MTS Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 7948 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एमटीएस के लिए कुल 6810 पद और हवलदार के लिए कुल 1138 पद आरक्षित किए गए हैं। बता दें, लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित नई अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।