SSC MTS Result 2026 कब आएगा और कैसे चेक करें?


SSC MTS Result 2026 कब आएगा, इसकी राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 4 से 19 फरवरी के बीच में आयोजित हुई इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। 

इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको SSC MTS Result Date की संभावित जानकारी , और उसे चेक करने की बेहद आसान स्टेपस उपलब्ध कराएंगे l 

SSC MTS Result 2026 का संक्षिप्त विवरण

नीचे दी गई तालिका में परीक्षा आयोजक, कुल पद और परिणाम तिथि जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिससे आपको पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ सकेंगे।

विवरण 

महत्वपूर्ण जानकारी 

परीक्षा कराने वाली संस्था 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का नाम 

भर्ती परीक्षा (मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार) 

कुल पद 

7,948 

परीक्षा की तारीख 

4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 

रिजल्ट का माध्यम 

ऑनलाइन (PDF फॉर्मेट में) 

रिजल्ट की तारीख 

जुलाई 2026 (संभावित) 

चयन प्रक्रिया 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक परीक्षा (PET/PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

आधिकारिक वेबसाइट 

www.ssc.gov.in 

SSC MTS हवलदार का रिजल्ट कब तक आएगा  

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया था। परीक्षा खत्म होने के बाद, छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले रुझानों के अनुसार, SSC MTS Result जुलाई 2026 में घोषित होने की पूरी संभावना है। यह परिणाम पूरी तरह से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आयोग सबसे पहले कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट और कट-ऑफ अंक जारी करेगा। 

 

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

SSC MTS Result 2026 कैसे चेक करें?

SSC MTS के नतीजे घोषित किए जाने के बाद छात्र नीचे दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे l 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in को खोलें।

  • होमपेज पर ऊपर दिख रहे ‘Result‘ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • अब वहाँ दिए गए विकल्पों में से ‘MTS‘ वाले सेक्शन को चुनें।

  • इसके बाद “Multi-Tasking Staff and Havaldar Exam 2026” के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

  • अब इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें। 

  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप पास हो गए हैं।

SSC MTS Result 2026 आने के बाद अगला चरण 

लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको आगे क्या करना होगा? यह आपके चुने हुए पद (MTS या हवलदार) पर तय होता है। इसे नीचे आसानी से समझें:

  • हवलदार पद के उम्मीदवार: परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा (PET या PST) के लिए उपस्थित होना होगा।

  • MTS पद के उम्मीदवार: इसके सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के बिना सीधे दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ेंगे।

  • अंतिम चयन सूची: उम्मीदवारों के प्रदर्शन, अंक और पात्रता के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ध्यान दें! सभी उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे अगले चरण के अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

 





Leave a Comment