Surya Murder Case:कहां है सूर्या का एक और गुनहगार शारिक? असद के मकान को लेकर और नई जानकारी; लखनऊ रख रहा नजर – Surya Murder Case Asad House Is Built On Barren Land Notice Pasted After Proclamation


सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के नवनीत विहार की गली नंबर-दो स्थित पुराने मकान पर सोमवार को प्रशासन ने मुनादी कर नोटिस चस्पा कर दिया। प्रशासन का दावा है कि मकान बंजर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। नोटिस में 15 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




Surya Murder Case Asad house is built on barren land notice pasted after proclamation

असद के पिता व अन्य आरोपी
– फोटो : अमर उजाला


असद के पिता के नाम है सारी संपत्ति

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति का पुराना रिकॉर्ड असद के पिता नवाब के नाम दर्ज है। दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद सोमवार सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। सूर्या हत्याकांड में लखनऊ से सीधी निगरानी की जा रही है।


Surya Murder Case Asad house is built on barren land notice pasted after proclamation

खोड़ा में सत्यापन अभियान के लिए मौजूद पुलिस फोर्स
– फोटो : अमर उजाला


कराया जा रहा संपत्ति का सर्वे

जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और उसके पिता नवाब की संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पहले नवाब गली नंबर-दो स्थित मकान छोड़कर परिवार के साथ नवनीत विहार की मदरसा वाली गली में किराये के फ्लैट में रहने लगा था। उसका बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहने लगा।


Surya Murder Case Asad house is built on barren land notice pasted after proclamation

असद के मकान पर नोटिस चस्पा करते अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला


छह माह पहले डीलर को बेचा था मकान

जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि उक्त मकान को एक प्रॉपर्टी डीलर को बेचा गया था, लेकिन अब तक उसकी रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड और विभागीय पुष्टि के आधार पर ही नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में मकान का भूतल खाली है। कुछ दिन से प्रथम तल पर किरायेदार रह रहा है।


Surya Murder Case Asad house is built on barren land notice pasted after proclamation

असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला


अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी जांच के दायरे में

प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Comment