Surya Murder Case:15 दिन में कब्जा नहीं हटा तो बुलडोजर एक्शन? असद के घर पर नोटिस चस्पा; ढोल के साथ हुई मुनादी – Government Notice Pasted On The Old House Of Asad, Accused Of Murdering Surya


सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुराने मकान की सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल के साथ की गई। इसके साथ ही मकान के गेट पर सरकारी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।




Government notice pasted on the old house of Asad, accused of murdering Surya

आरोपी असद की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नोटिस में बताया गया है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था वह 50 गज में बना हुआ है और करीब दो मंजिला मकान है। मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही 15 जून तक इस मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई है। वहीं इस मकान की करीब छह माह पहले बिक्री हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभी तक मकान की रजिस्ट्री या दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी न होने की बात सामने आई है।


Government notice pasted on the old house of Asad, accused of murdering Surya

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सूर्या की हत्या का आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर

बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 


Government notice pasted on the old house of Asad, accused of murdering Surya

सूर्या की मां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शनिवार रात सूचना मिली थी कि वह खोड़ा आ रहा है। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई। देर रात करीब दो बजे वसुंधरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान भी उसने कई फायर किए। तब पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसकी पहचान असद के रूप में हुई। मुठभेड़ में सिपाही अनुराग रावत भी घायल हुए, जिनका उपचार चल रहा है। असद के पास देसी पिस्टल, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की गई है। 


Government notice pasted on the old house of Asad, accused of murdering Surya

सूर्या चौहान की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने बताया, असद की मां, भाई और भाभी घर छोड़कर चले गए हैं। खोड़ा के नवनीत विहार निवासी सूर्या को 28 मई को बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के बहाने असद ने बुलाया था। इसी दौरान उसने चाकू घोंपकर उसे लहूलुहान कर दिया। अगले दिन अस्पताल में सूर्या ने दम तोड़ दिया था।



Leave a Comment