T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ICC ने बनाया IPL जैसा फॉर्मेट, अब इस नए नियम से तय होंगी सेमीफाइनल की टीमें


जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 वनडे विश्व कप और 2028 टी-20 विश्व कप के प्रारूप में बुधवार को अहम बदलाव किए, जिनका उद्देश्य उद्देश्य दोनों टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा को और अधिक रोमांचक बनाना है। आईसीसी की वार्षिक बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 2027 वनडे विश्व कप में पूर्व योजना के अनुसार 10 की जगह 14 टीमें ही भाग लेंगी।

हालांकि टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आईसीसी ने सुपर सीरीज और सुपर-7 चरण को शामिल किया है। अब फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन चरण का टूर्नामेंट होगा। आईसीसी ने कहा कि इन बदलावों से हर मैच का महत्व बढ़ेगा और मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक होंगे। इससे प्रशंसकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, वहीं नयी और उभरती टीम को भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता रहेगा।

सुपर-8 की जगह अब होगा सुपर-10

पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में उभरती हुई टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे चरण में भाग लेने वाली टीम की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 करने का फैसला किया गया है। 2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जबकि 2028 टी-20 विश्व कप आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में खेला जाएगा।

2026 टी-20 विश्व कप का प्रारूप

  • 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया
  • प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया
  • सुपर-8 में चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए गए
  • प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

टी-20 विश्व कप 2028 का नया प्रारूप

  • टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण के बाद सुपर-8 की जगह सुपर-10 चरण होगा
  • चार-चार टीम के पांच ग्रुप बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीम सुपर-10 में पहुंचेंगी।
  • सुपर-10 में पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से केवल शीर्ष टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी
  • ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम विपरीत ग्रुप की तीसरे स्थान वाली टीम के विरुद्ध एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी। विजयी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

वनडे विश्व कप 2023 वनडे विश्व कप का प्रारूप

  • 10 टीमों के बीच खेला गया था 2023 वनडे विश्व कप
  • प्रत्येक टीम एक-दूसरे के विरुद्ध राउंड राबिन आधार पर खेली
  • हर टीम ने ग्रुप चरण में नौ मुकाबले खेले
  • शीर्ष चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए किया था क्वालीफाई

2027 वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित प्रारूप

  • कुल 14 टीमों के बीच 2027 वनडे विश्व कप खेला जाएगा
  • 14 टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा जाना था
  • प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर-6 चरण में जगह बनाती
  • सुपर-6 के दो ग्रुप में शीर्ष पर रहने दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचतीं

2027 वनडे विश्व कप का तय प्रारूप

  • 12 से 14वें स्थान की टीमें सुपर सीरीज चरण में खेलेंगी
  • तीन टीमों से एक टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेगी
  • 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा
  • प्रत्येक ग्रुप से तीन-तीन टीमें सुपर-7 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी
  • शेष छह टीमों में से एक सर्वश्रेष्ठ टीम को अगले चरण में जगह मिलेगी
  • सुपर-7 चरण में शीर्ष चार स्थान पाने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी

यह भी पढ़ें- World Cup 2027 में भारत-पाकिस्तान की 3 बार होगी भिड़ंत? ICC के नए ‘पेचीदा’ फॉर्मेट के पीछे का असली खेल आया सामने



Leave a Comment