T20I क्रिकेट में अक्षर पटेल की ‘सेंचुरी’, रोहित-विराट के एलीट क्लब में शामिल हुआ यह धाकड़ ऑलराउंडर


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया। ब्रिस्टल के मैदान पर उतरते ही अक्षर ने स्‍पेशल शतक लगाया। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल भी हो गए हैं।

पटेल का 100वां मैच 

दरअसल अक्षर आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। वह T20I में 100 मैच खेलने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले स्पिन ऑलराउंडर भी हैं।

टॉप पर रोहित शर्मा

इस लिस्‍ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। टी20 विश्‍व कप 2024 जीतने के बाद संन्‍यास लेने वाले रोहित ने अपने करियर में 159 T20I मैच खेले थे। सूची ने दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या अब तक 138 T20I मैच खेल चुके हैं। 125 मैच के साथ विराट कोहली तीसरे पर और 113 मुकाबलों के साथ सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेले

  • 159 – रोहित शर्मा
  • 138 – हार्दिक पांड्या
  • 125 – विराट कोहली
  • 113 – सूर्यकुमार यादव
  • 100 – अक्षर पटेल*

 

 

अक्षर के प्रदर्शन पर नजर

अक्षर पटेल ने 17 जुलाई 2015 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने आज से पहले तक खेले 99 टी20 इंटरनेशनल की 62 पारियों में 17.34 की औसत और 131.10 की स्‍ट्राइक रेट से 746 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 1 फिफ्टी लगाई है। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 65 रन है। भारतीय ऑलराउंडर ने T20I की 92 पारियों में 101 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 3/9 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th T20I Live: शिवम दुबे की पारी का अंत, भारतीय टीम को लगा चौथा झटका





Leave a Comment