{“_id”:”6a1e2c2c09702403450f089c”,”slug”:”top-news-monsoon-kerala-update-supreme-court-new-judges-delhi-water-crisis-2026-06-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”TOP News: केरल में मानसून की आहट, बेअसर नौतपा; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे पांच नए जज; BJP चलाएगी विशेष अभियान”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मंगलवार, 2 जून 2026 की सुबह देश-दुनिया की हलचल भरी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला हाजिर है। मौसम के मिजाज से शुरुआत करें तो इस बार नौतपा पूरी तरह बेअसर साबित हुआ है, जिससे लोगों को भीषण लू से बड़ी राहत मिली है। राहत की बात यह भी है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून केरल पहुंचने वाला है, हालांकि यूपी और राजस्थान में धूल भरी आंधी का दौर जारी रहेगा। इधर न्यायपालिका के गलियारे से बड़ी खबर है कि सर्वोच्च न्यायालय को आज पांच नए जज मिल जाएंगे, जिन्हें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पद की शपथ दिलाएंगे। इस बीच, राजधानी के दक्षिण दिल्ली इलाके में जल संकट गहरा गया है, जहां खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में हजारों परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे हैं। सियासी मैदान की बात करें तो केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा पांच से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, तो वहीं तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने फसल खरीद न होने पर 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ सीधे युद्ध छेड़ने का बड़ा एलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक विमानन ईंधन के निर्यात पर रोक लगा दी है, उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत हो गए हैं और ईरान से भी बातचीत जारी है। केरल पीएससी से एक क्रूर मजाक की खबर आई है, जहां एक शख्स को 18 साल बाद तब सरकारी नौकरी की चिट्ठी भेजी गई जब उसकी रिटायरमेंट की उम्र आ चुकी थी। खेल और मनोरंजन जगत की बात करें तो किंग विराट कोहली की वैभव से मुलाकात और गर्मजोशी से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जबकि ‘पंचायत’ वेब सीरीज के विकास यानी चंदन रॉय ने खुलासा किया है कि शो का सीजन-5 पहले से भी ज्यादा बेहतर और मजेदार होने वाला है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक ही क्लिक में…