Top News:क्या Rbi ने बेचा करोड़ों का सोना? कर्नाटक में आज से ‘शिवकुमार’ राज; खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग – Top News Rbi Gold Sale Claim Dk Shivakumar Karnataka Cm Israel Protests


top news rbi gold sale claim dk shivakumar karnataka cm israel protests

देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



आज बुधवार, तीन जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर पश्चिम एशिया संकट से है, जहां ईरान-अमेरिका टकराव के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा है। दूसरी तरफ, कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा दिन है, जहां डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनकी कैबिनेट की लिस्ट भी साफ हो जाएगी। उधर ईरान से तीसरी खबर है कि मौत के महीनों बाद पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। चौथी खबर शिक्षा जगत से राहत देने वाली है, जहां सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल सुचारू रूप से चलने के बाद छात्र और अभिभावक बेहद खुश हैं। पांचवीं खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 24 जुलाई को होने वाले व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। छठी खबर पटना के मशहूर ‘खान सर’ को लेकर है, जिनका सस्ता कोचिंग मॉडल ही शिक्षा माफिया के गले की फांस बन गया है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सातवीं खबर अपराध जगत से है, जहां दिल्ली पुलिस ने ‘डी कंपनी’ के करीबी हुजैफा को गिरफ्तार कर अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क को झटका दिया है। आठवीं खबर इस्राइल से है, जहां सैन्य भर्ती के खिलाफ अति-रूढ़िवादी यहूदियों के सड़कों पर उतरने और कारें फूंकने से गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। नौवीं खबर मनोरंजन जगत से है, जहां बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का खौफ बॉक्स ऑफिस पर कायम है और इसने पांच दिनों में तगड़ी कमाई कर ली है। और आज की आखिरी यानी दसवीं खबर खेल के मैदान से है, जहां बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त कर बड़ा दांव चल दिया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक जगह…



Leave a Comment