Top News:पुतिन के बाद ट्रंप ने भी की Pm मोदी की तारीफ; कर्नाटक में बंट गए विभाग; मौसम का कैसे बिगड़ा संतुलन? – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 June 2026 Updates On Amar Ujala


आज की बड़ी खबरों में दुनिया से लेकर देश तक हलचल तेज रही। एक ओर विश्व पर्यावरण दिवस पर मौसम के बदलते मिजाज ने चिंता बढ़ा दी है, जहां 124 साल में पहली बार रिकॉर्ड तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पेड़ गिरने और खंभे उखड़ने से सैकड़ों वाहन दब गए। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना का दौर जारी रहा। रूस के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द होने के संकेत दिए हैं। इसी बीच वैश्विक तनाव के माहौल में ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 June 2026 Updates on amar ujala

विश्व पर्यावरण दिवस
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


124 साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ा तापमान

देशभर में कटते जंगल और घटते भूजल स्तर से पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है कि 2025 को भारत ने अपने आठवें सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज किया। इस वर्ष औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालीन औसत से 0.28 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनवरी-फरवरी और मार्च-मई के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे। सर्दियों में 1.17 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड तोड़ विसंगति देखी गई, जो 1901 यानी 124 वर्ष बाद सबसे अधिक वृद्धि को दर्शाता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 June 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जरूर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘हम समझौते तक पहुंचेंगे, क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम एक व्यापार समझौता करेंगे’। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 June 2026 Updates on amar ujala

मौसम का असर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


दिल्ली-एनसीआर में 100 किमी की रफ्तार से आंधी-बारिश

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में ही करीब 500 पेड़ व बिजली के खंभे-तार गिर गए। इनकी चपेट में आने से 300 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश में कई घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए, टिन के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर नोएडा में तेज हवा से निर्माणाधीन इमारत से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 05 June 2026 Updates on amar ujala

ईरान को लेकर ट्रंप का सख्त संदेश
– फोटो : Amar Ujala Graphics


ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

ईरान के साथ संभावित संघर्ष के सवाल पर ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया कि अमेरिका अपने सैनिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया जाता है या उनकी जान को खतरा पहुंचता है, तो यह अमेरिका की ओर से कड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कारण होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर…



Leave a Comment