Top News:पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास; दिल्ली की बसों में बढ़ेगी महिला सुरक्षा – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 June 2026 Updates On Amar Ujala


आज की बड़ी खबरों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्रतिभा की खुलकर सराहना करते हुए भारतीयों को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल बताया और भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने का भरोसा जताया। वहीं, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पुतिन ने ईरान-इस्राइल संघर्ष को लेकर युद्ध रोकने और शांति बहाली की अपील की। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। उधर, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका देते हुए एक संघीय अदालत ने आव्रजन नीति पर रोक लगा दी, जिससे 39 देशों के हजारों प्रवासियों को राहत मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 June 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : ANI


चार ईरानी ड्रोन्स को अमेरिका ने मार गिराए

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए ईरान के चार ड्रोन मार गिराए हैं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान के तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर भी हमला किया गया। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को ये ड्रोन क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा थे। अमेरिकी सेना फिलहाल ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 June 2026 Updates on amar ujala

आर प्रज्ञानंद
– फोटो : Amar Ujala Graphics


नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानंद

भारतीय शतरंज के युवा सितारे और ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की और इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 June 2026 Updates on amar ujala

रूस के राष्ट्रपति पुतिन
– फोटो : Amar Ujala Graphics


शांति बहाली में रूस देगा सहयोग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जताते हुए संघर्ष विराम की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात बेहद जटिल हैं, लेकिन युद्ध को रोकना और शांति बहाल करना ही सबसे सही रास्ता है। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस इस पूरे मुद्दे में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और किसी भी तरह की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 June 2026 Updates on amar ujala

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी
– फोटो : amarujala.com


ऑयल इंडिया को गहरे समुद्र में मिली प्राकृतिक गैस

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के मोर्चे पर एक बेहद सकारात्मक और बड़ी खबर आई है। देश की प्रमुख सरकारी अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान सागर में गहरे पानी के भीतर प्राकृतिक गैस की खोज में एक बड़ी सफलता हासिल की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ऑयल इंडिया को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। यह खोज भारत के महत्वाकांक्षी डीप-वाटर एक्सप्लोरेशन अभियान को एक नई दिशा देने वाली साबित होगी। पढ़ें एक क्लिक पर…



Leave a Comment