Top News:मंत्रिपरिषद के साथ पीएम मोदी ने किया मंथन; अमेरिका का रक्षा खजाना हुआ खाली? पढ़ें अहम सुर्खियां – Top News 22nd May Hindi Pm Modi Meet Council Of Ministers Trump Marco Rubio On Iran Gujrat Win Politics


देश और दुनिया में गुरुवार को राजनीति, कूटनीति, रक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं चर्चा में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा हुई। वहीं अमेरिका में इस्राइल की मदद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान-इस्राइल संघर्ष के दौरान इस्राइल की रक्षा में अमेरिका के आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा भंडार खत्म हो गया है, जिससे पेंटागन की चिंता बढ़ी है। दूसरी ओर लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को लेकर सख्त बयान देते हुए भविष्य में हस्तक्षेप के संकेत दिए। कर्नाटक में राज्य सरकार ने 52 आपराधिक मामले वापस लेने का फैसला किया। दिल्ली सरकार ने 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को जमीन के नीचे बिछाने की बड़ी योजना शुरू की है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बेहतरीन साझेदार बताते हुए ईरान वार्ता पर सकारात्मक संकेत दिए, लेकिन सैन्य विकल्प खुले रखने की बात भी कही। मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर में रेलवे की बुलडोजर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। रक्षा क्षेत्र में अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज ने 70 देशों के सामने अपनी ताकत दिखाई। मनोरंजन जगत में एश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्या एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिससे उनके कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई। वहीं आईपीएल 2026 में गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर…


Leave a Comment