Top Performing Mutual Funds: शेयर बाजार सुस्त, फिर भी इन 11 इक्विटी फंड्स ने दिया 30% से ज्यादा रिटर्न | Top Performing Mutual Funds These 11 Equity Mutual Funds give over 30 pc returns in just 3 months


Top Performing Mutual Funds: शेयर बाजार सुस्त, फिर भी इन 11 इक्विटी फंड्स ने दिया 30% से ज्यादा रिटर्न

Top Performing Mutual Funds: बेहतर भविष्य के लिए सही समय पर निवेश करना काफी जरुरी है। ऐसे में बड़ी संपत्ति बनाने के लिए निवेशक अक्सर म्यूचुअल फंड की ओर जाते है। लंबे समय और अनुशासित तरीके से निवेश करने से आप मोटी रकम जमा कर सकते है। पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार ने कुछ खास रिटर्न नहीं दिया है। लेकिन इस बीच ऐसे कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड है जिन्होंने काफी शानदार रिटर्न दिया है। पिछले तीन महीनों में 11 इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 30% से ज्यादा रिटर्न दिया। इस दौरान कुल 302 इक्विटी म्यूचुअल फंड का मूल्यांकन किया गया।

Mutual Funds

किन्होंने कैसे किया परफॉर्म?

पिछले तीन महीनों में तीन इक्विटी म्यूचुअल फंड ने 30% से ज्यादा रिटर्न दिया। JM स्मॉल कैप फंड 35.02% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड (30.40%) और TRUSTMF स्मॉल कैप फंड (30.34%) का स्थान रहा। इस दौरान तीन और स्मॉल-कैप इक्विटी फंड ने भी अच्छा रिटर्न दिया। मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड ने 29.06% का रिटर्न दिया, इसके बाद हेलिओस स्मॉल कैप फंड ने 27.82% और ITI स्मॉल कैप फंड ने 27.53% का रिटर्न दिया।

क्वांट म्यूचुअल फंड की दो स्कीम भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल रहीं। क्वांट वैल्यू फंड ने 26.39% का रिटर्न दिया, जबकि क्वांट स्मॉल कैप फंड ने तीन महीने की अवधि में 26.17% का रिटर्न दिया। तीन और इक्विटी म्यूचुअल फंड ने तीन महीने की अवधि में 25% से ज़्यादा का रिटर्न दिया। इन्वेस्टको इंडिया स्मॉलकैप फंड ने 25.90% का रिटर्न दिया, इसके बाद क्वांट फोकस्ड फंड ने 25.75% और HSBC स्मॉल कैप फंड ने 25.12% का रिटर्न दिया।

किस इक्विटी म्यूचुअल फंड ने कितना दिया रिटर्न?

  • JM स्मॉल कैप फंड – 35.02%
  • बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड – 30.40%
  • TRUSTMF स्मॉल कैप फंड – 30.34%
  • मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड – 29.06%
  • हेलिओस स्मॉल कैप फंड – 27.82%
  • ITI स्मॉल कैप फंड – 27.53%
  • क्वांट वैल्यू फंड – 26.39%
  • क्वांट स्मॉल कैप फंड – 26.17%
  • इन्वेस्टको इंडिया स्मॉलकैप फंड – 25.90%
  • क्वांट फोकस्ड फंड – 25.75%
  • HSBC स्मॉल कैप फंड – 25.12%



Leave a Comment