Tripushkar Yog 2026: 16 जून को बनेगा त्रिपुष्कर योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता – tripushkar yog 2026 effects 16 june rashifal mesh singh kanya makar dhan labh tvisg


Tripushkar Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास योग ऐसे होते हैं, जो जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आते हैं. ऐसा ही एक शुभ संयोग है त्रिपुष्कर योग, जो 16 जून को बनने जा रहा है. माना जाता है कि इस योग का असर कुछ राशियों पर खास तौर पर सकारात्मक पड़ता है और उन्हें धन, सफलता और तरक्की के मौके मिल सकते हैं.

ज्योतिष में बताया गया है कि जब खास वार (रविवार, मंगलवार या शनिवार), कुछ तिथियां (द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी) और विशेष नक्षत्र एक साथ आते हैं, तब त्रिपुष्कर योग बनता है. यह समय नए काम शुरू करने, निवेश करने और जरूरी फैसले लेने के लिए अच्छा माना जाता है. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग खास रहने वाला है.

मेष राशि: धन लाभ के योग
मेष राशि के लिए त्रिपुष्कर योग फायदे का संकेत दे रहा है. निवेश से लाभ मिल सकता है और आमदनी बढ़ने के मौके बन सकते हैं. स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

सिंह राशि: करियर में आगे बढ़ेंगे
सिंह राशि वालों के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा. पुराने रुके काम भी पूरे हो सकते हैं.

कन्या राशि: नए मौके मिलेंगे
कन्या राशि के लोगों को इस दौरान नए अवसर मिल सकते हैं. खासकर पढ़ाई, लेखन या ज्ञान से जुड़े काम करने वालों को फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है.

मकर राशि: रुके काम बन सकते हैं
मकर राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें प्रगति देखने को मिल सकती है. धन से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी और परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment