भगवान शिव को हिंदू धर्म में सबसे ताकतवर माना जाता है. छोटे पर्दे पर भी वे फैंस से अछूते नहीं हैं. कई सारे सीरियल्स ऐसे हैं जो भगवान शिव पर बनाए गए हैं. इसमें ओम नमह शिवाय का नंबर सबसे पहले आता है. इस सीरियल को 1997 में धीरज कुमार ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा शिव पर देवों के देव महादेव, शिव शक्ति, शिव महिमा और हर हर महादेव जैसे सीरियल्स का नाम शामिल है.