Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह गिरफ्तार, CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश


ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने जबलपुर कोर्ट से हिरासत में ले लिया है. समर्थ सिंह कई दिनों से फरार चल रहा था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया गया. यह गिरफ्तारी उसकी सरेंडर की योजना विफल होने के बाद हुई है. मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है.


Leave a Comment