UBI Vacancy 2026: यूनियन बैंक में बनें मैनेजर, निकली हैं 300+ वैकेंसी, ₹1.56 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी – union bank of india recruitment 2026 for 395 manager level regular vacancy check who can apply salary more details


Bank New Jobs 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनजर समेत विभिन्न पदों पर फॉर्म निकालें हैं। सभी वैकेंसी रेगुलर हैं। जिसके लिए योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

bank jobs 2026
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
Union Bank Of India Recruitment 2026: बैंक में मैनेजर बनना चाहते हैं? तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आई नई भर्ती आपके सपने को सच करने का बड़ा मौका हो सकती है। बैंक ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर की रिक्तियां निकाली हैं। सभी को मिलाकर 395 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। ऐसे में बैंक में अधिकारी की सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा चांस हो सकता है। इस वैकेंसी के लिए बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.bank.in पर आवेदन लेना भी शुरू कर दिए हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यह नई रिक्रूटमेंट एक्सपर्टाइज, जनरल बैंकिंग ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स डोमैन के लिए घोषित की हैं। सबसे खास बात कि सभी पद रेगुलर बेस पर भरे जाएंगे।

यूनियन बैंक में मैनेजर कौन बन सकता है?

बैंक ने अलग-अलग कैडर के लिए पोस्ट वाइज एप्लिकेशन मांगे हैं। इसमें सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर से लेकर डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल, फॉरेक्स ऑफिसर, वेंडर मैनेजमेंट, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, डाटा सेंटर स्पेशलिस्ट, एंटरप्राइज आर्किटेक्ट, इनोवेशन, ईमेल एडमिनिस्ट्रेटर, फुल स्टैक डेवलपर, चार्टड अकाउंटेंट, लॉ ऑफिसर, फायर ऑफिसर समेत विभिन्न पद शामिल किए गए हैं। सभी के लिए पोस्ट वाइज ही एलिबिलिटी भी तय की गई है।

सर्टिफायड फ्रॉड एग्जामिनर के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सर्टिफायड फ्रॉड एग्जामिनर सर्टिफिकेट और कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी तरह प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल के लिए बी.ई/बीटेक की डिग्री कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस और इंडीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ सॉफ्टवेयर इंजनियरिंग आदि में पूरी की हो। साथ में प्रोग्राम मैनेजेंट प्रोफेशनल या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल का सर्टिफिकेट और कम से कम 10 साल का अनुभव हासिल किया हो। डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल के लिए एमबीए/एमसीए/एमटेक/एमएससी/एनवायरमेंट/एमससी डिजास्टर मैनेजमेंट/बीटेक/बीई की डिग्री के साछ 7 साथ का एक्सपीरियंस मांगा गया है।

बैंक में नौकरी के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

डिग्री और अनुभव के अलावा अभ्यर्थी की उम्र भी आवेदन के लिए तय मानकों के मुताबिक होनी जरूरी है। पदानुसार यह कम से कम 22-25 वर्ष तक और अधिकतम 35-50 वर्ष तक होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी से हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। एज लिमिट की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके लिए उम्र से जुड़े डॉक्यूमेंट्स आपको फॉर्म में अपलोड करने होंगे।

Union Bank Of India Vacancy 2026: कुल रिक्तियां

कैडर स्केल सैलरी वैकेंसी
मैनेजर MMGS-II ₹64820-₹93960/- 163
सीनियर मैनेजर MMGS-III ₹85920-₹105280/- 153
चीफ मैनेजर SMGS-IV ₹102300-₹120940/- 52
असिस्टेंट जनरल मैनेजर SMGS-V ₹120940-₹135020 20
डिप्टी जनरल मैनेजर TEGS-VI ₹140500-₹156500/- 07
कुल 395

यूनियन बैंक मैनेजर सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।

  • ऑनलाइन टेस्ट: सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें कुछ पोस्ट के लिए प्रोफेशनल नॉलेज 50 सवालों में लिया जाएगा। जबकि कुछ पदों के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग, इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज से 175 सवाल की परीक्षा होगी। दोनों में 25% की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी।
  • ग्रुप डिस्कशन: इसके बाद ग्रुप डिसक्शन होगा। पर्सनल इंटरव्यू के लिए आपको इसमें न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने होंगे।
  • फाइनल सेलेक्शन: रिटन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू दोनों के आधार पर फाइनल सेलेक्शन की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

यूनियन बैंक भर्ती की जरूरी जानकारी

बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडया (UBI)
पद मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर
वैकेंसी 395
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2026
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.bank.in
चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम, ग्रुप डिसक्शन, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
भर्ती का नोटिफिकेशन ​UBI Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक UBI Vacancy 2026 Apply Online Link

बैंक मैनेजर भर्ती में अप्लाई कैसे करें?

इस बैंक भर्ती के लिए आईबीपीएस द्वारा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.bank.in के लिंक पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको इस भर्ती का लिंक नजर आएगा। इसके नीचे Click here to Apply के लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुल जाएगी। अगर आपकी यहां रजिस्ट्रेशन आईडी नहीं है तो Click here for New Registraton के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बेसिक इनफॉर्मेशन में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दूसरी डिटेल्स भरकर Save&Next करें।
  • इसके बाद फोटो और अन्य डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें।
  • लॉगइन करने के बाद फॉर्म को आगे भरने के लिए अपनी बेसिक डिटेल्स के साथ, उम्र, घर का पता, कैटेगिरी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और अन्य डिटेल्स ध्यान से भरते जाएं।
  • सभी डिटेल्स भरन के बाद अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपना पास रख लें।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी-₹177/-
  • जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट्स- ₹1180/-

एडमिट कार्ड और रिजल्ट संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट्स से उनकी ईमेल के जरिए ही संपर्क किया जाएगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।

और पढ़ें