Ujjwala Yojana Gus Subsidy Cut: उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका? 9 से घटकर 4 हुए सब्सिडी वाले सिलेंडर


केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. अब इस योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या नौ से घटाकर सालाना सिर्फ चार कर दी गई है. पहले लाभार्थियों को एक साल में नौ सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते थे, लेकिन नए नियम के अनुसार अब उन्हें केवल चार सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा. प्रत्येक सब्सिडी वाले सिलेंडर पर ₹300 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी. यह योजना मई 2016 में शुरू हुई थी, जिसमें पहले 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे, जिसे बाद में घटाकर नौ किया गया और अब चार कर दिया गया है.


Leave a Comment