Uksssc:बीकॉम वालों के लिए सरकारी नौकरी, अकाउंटेंट-असिस्टेंट अकाउंटेंट की 379 वैकेंसी, इस दिन शुरू होगा आवेदन – Uksssc Assistant Accountant Recruitment 2026: Apply Online For 379 Group C Posts Till August 15


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Tue, 21 Jul 2026 09:28 PM IST

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप सी के अकाउंट्स कैडर में 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 


UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: Apply Online for 379 Group C Posts Till August 15

UKSSSC Group C Recruitment
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक



विस्तार

UKSSSC Assistant Accountant Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अकाउंट्स कैडर के तहत ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग ने 21 जुलाई 2026 को जारी नोटिफिकेशन में 379 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है।


इस भर्ती के माध्यम से अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट/जूनियर ऑडिटर, ऑफिस असिस्टेंट-III (अकाउंट्स) और कैशियर कम असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां






























विवरण तिथि
नोटिफिकेशन जारी 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन 18 से 20 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा 12 अक्तूबर 2026



Leave a Comment