UKSSSC Recruitment 2026: Recruitment for 379 government posts in Uttarakhand, applications open from July 26; check eligibility, exam date, and full details


UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के तहत 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती अभियान के तहत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार के पद भरे जाएंगे।

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 18 से 20 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा आरक्षण एवं अनुभव संबंधी आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। चयन प्रक्रिया के तहत वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती में सबसे अधिक 230 पद सहायक लेखाकार (निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड) के लिए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पर्यटन विकास परिषद, जल संस्थान, विभिन्न जिलों के कोषागार, अभियोजन विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन, प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी : 21 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 26 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अगस्त 2026
  • आवेदन संशोधन : 18 से 20 अगस्त 2026
  • प्रस्तावित लिखित परीक्षा : 12 अक्टूबर 2026





Leave a Comment