पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी को बहुत मजबूत बताया है। उन्होंने दावा किया कि OIC के सदस्य देश भी भारत को वोट देंगे। यहां तक कि विरोधी ताजकिस्तान भी समर्थन कर सकता है।

UNSC चुनाव में भारत की मजबूत दावेदारी
भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके अब्दुल बासित ने एक इंटरव्यू में ताजिकिस्तान के सामने भारत की दावेदारी को बहुत मजबूत बताया है। बासित ने कहा, मेरा मानना है कि बहुत से देश भारत को वोट देंगे, इसमें OIC के सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह आप अफ्रीका को देख लें। भारत और अफ्रीका की हर साल एक समिट होती है। उनके बीच जबरदस्त ताल्लुकात हैं। अब अफ्रीका को ताजिकिस्तान से क्या मतलब है। उनको भारत से ज्यादा इंटरेस्ट होगा। तो जो अफ्रीका के देश हैं, वे भी भारत को वोट देंगे।”
अफ्रीका का ताजिकिस्तान से क्या मतलब है। उनके इंटरेस्ट भारत से ज्यादा है। अफ्रीका में बहुत सारे देश, जो OIC के सदस्य हैं, भारत को वोट देंगे।
अब्दुल बासित, भारत में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत
पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने आगे सुझाव दिया कि ताजिकिस्तान अपने प्रयास तेज करने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारत के अपने संबंध भी ताजिकिस्तान के साथ बहुत अच्छे हैं और भारत की यह कोशिश होगी कि किसी तरह ताजिकिस्तान को अपनी दावेदारी वापस लेने पर सहमत कर सके।
ताजिकिस्तान वापस ले सकता है नाम
बासित ने कहा कि ताजिकिस्तान को यह भरोसा दे सकता है कि इस बार अगर वह दावेदारी वापस लेता है तो अगली बार उसे नई दिल्ली का समर्थन हासिल होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि अगले साल जब चुनाव का समय आए तो ताजिकिस्तान अपनी दावेदारी वापस कर ले और भारत को समर्थन कर दे। इस तरह एशिया-प्रशांत क्षेत्र से भारत सर्वसम्मति से दावेदार बन सकता है।
