Up:दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, कार्रवाई और सरकारी नौकरी की मांग; पुलिस बल तैनात – Family Members Refuse Cremate Bodies Grandfather And Grandson Demanding Action Government Job Police Deployed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Crime: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा और पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम से दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पवई, दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली की पुलिस तैनात कर दी गई।
2 of 6
श्रीवांशु यादव और जगदम्बा प्रसाद की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद
शनिवार दोपहर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही मृतक श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित के भाई शिवराज यादव की तहरीर पर चचेरे भाई संतोष यादव समेत राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
3 of 6
दादा और पोते की हत्या के बाद माैजूद भीड़।
– फोटो : संवाद
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शिवराज यादव ने तहरीर में बताया कि उनके बड़े पिता सूर्यलाल यादव को बीमारी के दौरान उनके पुत्र संतोष यादव ने घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह हेवती गांव में उनके परिवार के साथ रहने लगे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद संतोष यादव ने परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
4 of 6
माैके पर परिजनों से जानकारी लेते एसपी ग्रामीण चिराग जैन।
– फोटो : संवाद
मालीपुर थाने में दी गई शिकायत की जांच में परिवार के खिलाफ कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद से वह जमीन के विवाद और कथित बेईमानी को लेकर रंजिश रखने लगा। तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे संतोष यादव अपने साथ राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव को लेकर कुल्हाड़ी से लैस होकर घर पहुंचा।
5 of 6
हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
– फोटो : संवाद
आरोप है कि चारों ने बरामदे में सो रहे श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिवार के लोग जागे तो आरोपित भागते दिखाई दिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर मड़ई में सो रहे जगदम्बा प्रसाद यादव की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घायल श्रीवांशु को नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।