Up:बेटियों को वापस मिला विद्यालय, पुलिस ने खुलवाया ‘विद्या बालिका स्कूल’ का ताला; धरने पर बैठी थीं छात्राएं – Up: Girls Get Their School Back; Police Have The ‘vidya Balika School’ Unlocked; Students Had Been Staging A S


अमर उजाला की मुहिम आखिरकार रंग लाई और हजरतगंज नरही स्थित विद्या बालिका गर्ल्स हाईस्कूल बेटियों को वापस मिल गया। बुधवार को हजरतगंज थाने की उसी पुलिस ने ताला खुलवाना पड़ा जिस पुलिस ने बीते 4 जून को एडीएम कोर्ट का हवाला देकर दिन दहाड़े विपक्षी पार्टी को विद्यालय पर कब्जा दे दिया था। इसके बाद अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

बुधवार को विद्यालय खुलने की खुशी में पहुंचे बच्चे दोपहर तक गेट पर पर इंतजार करते रहे। उसके बाद पुलिस करीब डेढ़ बजे पहुंची तब ताला खुलवाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अपनी फजिहत होते देख मीडिया कर्मियों को भी भगाने का प्रयास किया। 

बता दें कि एडीएम पूर्वी कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बीते चार जून को हजरतगंज पुलिस ने दोपहर में विद्यालय को खाली करवाकर कब्जा विपक्षी पार्टी को दे दिया था। इसके बाद 250 बेटियों की पढ़ाई पर संकट आ गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने पहले दिन से प्रमुखता से उठाया था। 

जबकि सरकार की ओर से सहायता प्राप्त विद्यालय पर इस तरह से कोई कब्जा नहीं कर सकता है। उसके बाद भी एडीएम की ओर से आदेश दिया गया। आदेश से पहले एडीएम की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी कोई सूचना नहीं भेजी गई थी। एकतरफा आदेश के चलते जिस तरह से विद्यालय कब्जाया गया था उसे जुड़े हर बिंदु को अमर उजाला ने उठाया था।


Leave a Comment