Up:’बेटे को क्यों मारा, तलाक ले लेती’, इसलिए मां ने किया सात माह के मासूम का कत्ल; फिर करना चाहती थी ये काम – Mother Killed Her 7-month-old Infant To Gain Sympathy From Her Husband And His Family In Meerut
{“_id”:”6a28ecc58e727480bd0f0219″,”slug”:”mother-killed-her-7-month-old-infant-to-gain-sympathy-from-her-husband-and-his-family-in-meerut-2026-06-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बेटे को क्यों मारा, तलाक ले लेती’, इसलिए मां ने किया सात माह के मासूम का कत्ल; फिर करना चाहती थी ये काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
meerut murder – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के मुंडाली थाना इलाके के मुरलीपुर गांव में सात माह के मासूम रुद्रांश की मौत का हैरान कर देने वाला सच सामने आया है। दरअसल, महिला का प्रेम प्रसंग खुलने के बाद से पति और ससुराल वाले उससे नाराज चल रहे थे और रिश्ते में अनबन थी। इसी नाराजगी को दूर करने तथा पति, परिवार व समाज की सहानुभूति पाने के लिए मां मीनाक्षी चौहान ने ही अपने मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
उसने इसे बीमारी से हुई मौत का रूप देने की कोशिश की ताकि लोग इसे सामान्य मौत समझें। पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी न होने के कारण मंगलवार को रुद्रांश के दफनाए गए शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।
मेरठ-गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी जनपद मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। उनके दो बेटे थे जिनमें से छोटे बेटे रुद्रांश की 30 मई को मौत हो गई थी।